कांग्रेस सेवादल ने भारत छोड़ो आंदोलन की वर्षगांठ मनाई


दुर्गापुर :भारत छोड़ो आन्दोलन,यह एक आन्दोलन था जिसका लक्ष्य भारत से ब्रिटिश साम्राज्य को समाप्त करना था। यह आंदोलन महात्मा गांधी द्वारा अखिल भारतीय कांग्रेस समिति के मुम्बई अधिवेशन में शुरू किया गया था। यह भारत को तुरन्त आजाद करने के लिये अंग्रेजी शासन के विरुद्ध एक सविनय अवज्ञा आन्दोलन था। इस वर्ष उस ऐतिहासिक आंदोलन के 82 वर्ष पूरे हो रहे हैं, इस अवसर पर देश भर में विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से यह दिवस पालन किया जा रहा है.इसी क्रम में औद्योगिक नगरी दुर्गापुर के इस्पात नगरी के ऐजोन स्थित कनिष्क रोड रोटरी में दुर्गापुर महकमा कांग्रेस सेवा दल की पहल पर भारत छोड़ो आंदोलन की वर्षगांठ मनाई गई.इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य तरूण रॉय मौजूद थे. कार्यक्रम में दुर्गापुर महकमा कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष अमल हलदर, इंटक नेता राणा सरकार, पूर्णेंदु पांडा, संगठन के युवा नेता सुब्रत घोष, तुषार घोष समेत संगठन के अन्य सदस्य उपस्थित थे. इस अवसर पर अपने भाषण में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी सदस्य तरूण रॉय ने कहा कि कांग्रेस हमेशा अहिंसा के सिद्धांत में विश्वास करती है. महात्मा गांधी के नेतृत्व में भारत छोड़ो आंदोलन इसका एक आदर्श उदाहरण है। वर्तमान राजनीतिक संदर्भ में चार दशक पहले का भारत छोड़ो आंदोलन विशेष महत्व रखता है। कांग्रेस देश का नेतृत्व कर सकती है यह बात आज भी प्रासंगिक है।

Click Here to Visit
What's Your Reaction?